Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

फाजिल्का में पराली प्रबंधन को लेकर प्रशासन सख्त, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

July 31, 2026

फाजिल्का में पराली प्रबंधन को लेकर प्रशासन सख्त, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

पंजाब डेस्क: फाजिल्का जिले में धान की पराली के उचित प्रबंधन और पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने कृषि विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की।

बैठक में पराली प्रबंधन की तैयारियों, परमल धान और बासमती के तहत आने वाले क्षेत्रफल, बेलर मशीनों की उपलब्धता, हॉटस्पॉट गांवों की निगरानी और पराली के सही उपयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) डॉ. जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल भी मौजूद रहे।

बेलर मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सब-डिवीजनों के अनुसार बेलर मशीनों की सूची संबंधित एसडीएम को उपलब्ध करवाई जाए। इसके साथ ही बेलर मालिकों के साथ बैठकें कर क्षेत्रवार मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि किसानों को पराली प्रबंधन के समय किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने हॉटस्पॉट गांवों में कृषि विभाग के अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाने और क्लस्टर अधिकारियों के काम की लगातार समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

पराली के भंडारण और उपयोग के लिए तैयारियां तेज

बैठक में नए प्लांटों पर पराली के भंडारण के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही के लिए रास्तों की पहचान करने पर भी चर्चा हुई।

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशालाओं से पराली की जरूरत संबंधी मांग प्राप्त की जाए और बेलर मालिकों व ऑपरेटरों के साथ किसानों की टैगिंग की जाए, जिससे जरूरत के अनुसार मशीनरी और पराली प्रबंधन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

किसानों को समय पर मिलेगी जरूरी मशीनरी

अमरप्रीत कौर संधू ने कहा कि किसानों को समय पर बेलर और अन्य आवश्यक कृषि मशीनरी उपलब्ध करवाने के लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि पराली प्रबंधन के लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल और प्रभावी निगरानी बेहद जरूरी है।

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में एसडीएम फाजिल्का जुगराज सिंह, एसडीएम जलालाबाद कंवरजीत सिंह, एसडीएम अबोहर कृपालवीर सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी कुलवंत सिंह, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्सईएन और एसडीओ, कृषि अधिकारी ममता, कृषि विकास अधिकारी लवप्रीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

📍 Location: Fazilka (Fazilka)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें