Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गांवों में कचरा प्रबंधन को लेकर प्रशासन सख्त

August 9, 2026

गांवों में कचरा प्रबंधन को लेकर प्रशासन सख्त

Administration strict on waste management : अमृतसर। ठोस कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक हुई। अतिरिक्त उपायुक्त सुरिंदर सिंह ने घर-घर कचरा संग्रहण, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और वैज्ञानिक निपटारे पर जोर देते हुए जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि घरों से कचरा एकत्रित करने के बाद उसका वैज्ञानिक ढंग से निपटारा सुनिश्चित किया जाए। बैठक में गांव बुताला के सरपंच श्री सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनके गांव में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के माध्यम से ठोस कचरे का प्रबंधन किया जा रहा है। घर-घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जाता है तथा कचरा एकत्रित करने वाली रेहड़ियों के माध्यम से इसे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट तक पहुंचाया जाता है। यहां गीले कचरे से जैविक खाद तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि घर-घर से कचरा एकत्रित करने के लिए प्रति घर 100 रुपये लिए जा रहे हैं।

इसी प्रकार गांव धरदियो की सरपंच श्रीमती कवलजीत कौर तथा गांव हेर के सरपंच श्री मनिंदर सिंह ने भी बताया कि उनके गांवों में ठोस कचरे के प्रबंधन के लिए कार्य किया जा रहा है तथा जल्द ही गांवों में ठोस कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। गांव नौशहरा की सरपंच श्रीमती सिमरजीत कौर ने बताया कि उनके गांव में भी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव की जल आपूर्ति योजना पिछले 10-15 वर्षों से ग्राम पंचायत द्वारा संचालित की जा रही है तथा ठोस कचरे के उचित प्रबंधन के लिए भी विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें