लुधियाना: विश्व में बने युद्ध के हालातों के बीच एलपीजी की संभावित कमी और कालाबाजारी को रोकने और घरेलु गैस की निर्विघ्न सप्लाई को यकीनी बनाने के मकसद के साथ डी.सी. हिमांशु जैन ने एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी घरेलु गैस की सुचारु और पारदर्शी ढंग से उपलब्धता यकीनी बनाएगी। एडीशनल डिप्टी कमिश्नर जनरल लुधियाना की चेयरमैनशिप में गठित कमेटी में एसीए ग्लाडा, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम लुधियाना, एसीपी हैडक्वार्टर, जिला एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर तथा जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर पूर्वी व पश्चिमी बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं।
जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर पूर्वी व पश्चिमी बतौर कन्वीनर की भूमिका भी अदा करेंगे। डी.सी. हिमांशु जैन ने संबोधन में बताया कि गैस सिलैंडरों की कालाबाजारी, स्टॉरेज और कमी पैदा करने वालों पर कमेटी की निगरानी रहेगी और लगातार चैकिंग की जाएगी जिसमें दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। घरेलु गैस सिलैंडरों के कमíशयल इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ भी विशेष चैकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने गैस एजैंसी मालिकों को निर्देश दिए कि हैल्पलाइन नंबर और कार्यालयों के नंबर बंद नहीं होने चाहिए ताकि उपभोक्ताओं में बिना वजह पैनिक की स्थिति पैदा न हो सके। उन्होंने सभी एजैंसियों को गैस बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार करने के भी निर्देश दिए। वहीं उन्होंने लोगों को भी अफ वाहों पर ध्यान देने की बजाया प्रशासन की अधिकृत जानकारी पर ही यकीन करने और सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों की जानकारी प्रशासन के साथ साझा करने की अपील की। उन्होंने यकीन दिलाया कि पब्लिक से मिली शिकायतों पर तुरंत व सख्त एक्शन लिया जाएगा।