Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रक्षाबंधन के दिन राहुकाल को लेकर खास सलाह, राखी बांधने से पहले जानें सही समय

August 27, 2026

रक्षाबंधन के दिन राहुकाल को लेकर खास सलाह, राखी बांधने से पहले जानें सही समय

लुधियाना: रक्षाबंधन का पावन पर्व इस बार 28 अगस्त को देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करेंगी। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है।

पिछले वर्ष रक्षाबंधन की तारीख को लेकर लोगों के बीच काफी असमंजस की स्थिति रही थी और कई स्थानों पर दो अलग-अलग दिनों में पर्व मनाया गया था। हालांकि, इस बार ऐसी स्थिति नहीं है और 28 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनाने की बात कही जा रही है।

राहुकाल के समय राखी बांधने को लेकर विशेष सावधानी

रक्षाबंधन के अवसर पर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राहुकाल के समय को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। नवदुर्गा माता मंदिर, सराभा नगर, लुधियाना के मुख्य पुजारी ने पर्व से संबंधित जानकारी साझा करते हुए बहनों से राखी बांधते समय राहुकाल का ध्यान रखने की अपील की।

मुख्य पुजारी के अनुसार, 28 अगस्त को लगभग 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में राखी बांधने से बचने की सलाह दी गई है।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें