Site icon Dainik Savera Times

3 घंटे आप्रेशन के बाद मरीज के पेट से निकले नट, बोल्ट, ईयर फोन और अन्य सामान

मोगा : मोगा जिले के गांव रोडे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 40 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव रोडे का 3 घंटे आप्रेशन चला तथा उसके पेट में कई तरह के नट, बोल्ट, ईयर फोन, रखड़ी, वाशल, छोटे पेच मिले हैं। जानकारी के अनुसार मोगा के मैडीसिटी अस्पताल में एक 40 वर्ष का मरीज कुलदीप सिंह दाखिल हुआ था। उसके पेट में दर्द हो रहा था तथा बुखार भी था तथा कई दिनों से वह दर्द से तड़फ रहा था। जब वह अस्पताल पहुंचा तो डाक्टर ने उसके पेट का एक्सरे व सिटी स्कैन की तो सब हैरान रह गए। पेट में नट बोल्ट, पेच, राखियां, लॉकेट, एयरफोन्स, मैगनेट के अलावा बहुत कुछ था। डाक्टर ने तीन घंटे के सफल आप्रेशन के बाद यह सारा सामान निकाला। परिवार वालों का कहना है कि यह सब वह कैसे खा गया, उनको नहीं पता। उन्होंने बताया कि उनका बेटा मानसिक तौर पर भी परेशान रहता था। फिलहाल मरीज कुलदीप सिंह की हालत अभी ठीक है तथा उसको आई.सी.यू. में वैंटीलेटर पर रखा गया है।

Exit mobile version