Site icon Dainik Savera Times

दशहरे के बाद मामूली बहस को लेकर हुई फायरिंग, दो लोग घायल

पठानकोट : देर रात पठानकोट के शैली रोड ऑडिटोरियम के पास फायरिंग की खबर सामने आई है। ट्रांसपोर्टर ने दो लोगों को गोली मारी, जिससे एक गोली कंधे में और एक गोली पेट में लगी। जानकारी के अनुसार दशहरे के बाद किसी बात पर बहस हो गई जिसके बाद ट्रांसपोर्टर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। आरोपी ट्रांसपोर्टर को पुलिस ने पकड़ लिया और आरोपी द्वारा इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है। एक युवक को पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version