Site icon Dainik Savera Times

हलकी बारिश के बाद दिन भर सुहाना रहा मौसम, 27-28 को तेज बारिश का अलर्ट

जालंधर: हलकी बारिश के बाद ही सही लेकिन गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे थे। लेकिन सुबह हुई हलकी बारिश के बाद दिन भर मौसम सुहाना बना रहा। बारिश के बाद बादल छाए रहे। हल्की बारिश ने राहत के साथ उमस भी दी। उमस बढ़ने से लोग परेशान भी हुए। कुछ इलाकों में बारिश हुई ही नहीं और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी ही हुई। जिसके बाद तापमान में गिरावट रही। अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री नोट किया गया। वीरवार को बारिश की संभावना कम है, जबकि मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहा जा रहा है कि जून महीने के आखिरी दिनों में मानसून पंजाब में एंटर कर जाएगा। इस बार मानसून की बारिश भी ज्यादा होने की उम्मीद जताई जा रही है। भले ही बारिश कम हुई हो, लेकिन तपती जलती गर्मी से लोगों को भारी राहत मिली है। कुछ दिन पहले तक तापमान 46-47 डिग्री तक पहुंच गया था, जो अब कम होकर 32-34 डिग्री तक आ गया है। मानसून के दिनों में तापमान और भी कम होगा।

ये भी पढ़ें- नहीं रहे Doraemon कार्टून के डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन

Exit mobile version