Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजवीर जवंदा के बाद इस कलाकार ने दुनिया को कहा अलविदा, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

October 9, 2025

राजवीर जवंदा के बाद इस कलाकार ने दुनिया को कहा अलविदा, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

पंजाब डेस्क. पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के निधन अब अंतर्राष्ट्रीय अलगोजा वादक करमजीत सिंह बग्गा (67) ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। करमजीत सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वह तीन दिन पहले ही कनाडा से भारत लौटे थे।


शाम को करमजीत सिंह अपने खरड़ स्थित आवास पर मौजूद थे, जहां उन्हें अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ। इसके तुरंत बाद उन्हें मोहाली के फेज 6 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


करमजीत बग्गा के बच्चे कनाडा में रहते हैं। इस वजह से उनका अंतिम संस्कार बच्चों के भारत आने के बाद किया जाएगा। राज्य पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया गया था। वह स्वास्थ्य विभाग में इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

अंतर्राष्ट्रीय अलगोजा वादक ने पंजाब के कई प्रसिद्ध गायकों और गायिकाओं के साथ काम किया था, जिनमें लोकप्रिय गायिका गुरमीत बावा, गायक जसबीर जस्सी, गायिका भूपिंदर कौर मोहाली और गायक भूपिंदर बब्बल के नाम प्रमुख हैं। उनके अचानक चले जाने से प्रशंसकों में शोक की लहर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें