Site icon Dainik Savera Times

नाबालिगा को मंदिर ले जाकर जबरदस्ती भरा सिंदूर फिर किया रेप, आरोपी फरार

लुधियाना में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की को पहले मंदिर ले गया जहां उसने लड़की की मांग में सिंदूर भरा फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान संजय यादव निवासी नजदीक पावर हाउस रेलवे लाइन राजीव गांधी कालोनी के रूप में हुई है। फ़िलहाल आरोपी अभी फरार है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग लड़की का मेडिकल लुधियाना के सिविल अस्पताल में कराया गया। वहीं पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है।

Exit mobile version