Site icon Dainik Savera Times

किसान युवक की मौत के बाद आज सुबह 11 बजे से 2 बजे तक Amritsar – Delhi Highway जाम करेंगे किसान

खनौरी बॉर्डर पर सिर में गोली लगने से कल एक किसान युवक की मौत हाे गई थी, इसमें एक अन्य युवक के भी गंभीर रूप से घायल होने की खबर हैं और साथ ही 50 से अधिक युवक घायल हाे गए थे। इसी के चलते आज 22 फरवरी को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक जालंधर दिल्ली नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन कादियां के जिला प्रधान अमरीक सिंह भारसिंघपुरा ने बताया कि संगठन द्वारा आज नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान किया गया है।

आपको बता दें कि किसानों द्वारा फिल्लौर के सतलुज पुल नजदीक गौशाला के सामने वाला हाईवे जाम किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि पहले यह जाम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगाया जाना था लेकिन लोगों की परेशानी को देखते हुए अब यह सुबह 11 बजे से 2 बजे तक कर दिया गया है। बता दें कि किसान संगठनों में मौत होने वाले युवक का नाम शुभकरण सिंह था और वह बठिंडा के गांव बल्लो का रहने वाला था।

Exit mobile version