जालंधर: शहर में वीरवार सुबह हुई बरसात के बाद वैस्ट हलके के कई इलाकों में जल भराव हो गया। यह हलका मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर का है लेकिन सुबह हुई बरसात के बाद शाम तक बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाई। आसपास की सड़कें और गलियां जलमग्न रहीं। मिट्ठू बस्ती, दशहरा ग्राऊंड बस्ती शेख के लोगों के घरों में पानी भर गया है, जिससे उनका सामान खराब हो गया है। बस्ती बावा खेल बेरियां स्कूल के पास जानकारी देते हुए पलविंदर कौर ने बताया कि बालों वाली छत के लिए केंद्र सरकार स्कीम के तहत नगर निगम के माध्यम से फंड देती है।
ये भी पढ़ें : आशीष चंचलानी का बड़ा प्लान! ‘एकाकी’ से यूनिवर्स शुरू करने का दिया संकेत

