Site icon Dainik Savera Times

बारिश के बाद बिजली के खंभे में आया करंट, चपेट में आने से गाय की मौत

जीरकपुर: ढकोली के वार्ड नंबर 14 की कृष्णा एन्क्लेव में मंगलवार को बारिश के बाद एक बिजली ट्रांसफार्मर से निकलती तार में करंट आने से एक गाय की मौत हो गई। इस घटना के बाद आसपास के लोगों द्वारा पावरकॉम के अधिकारियों को फोन करके सूचित किया गया और बिजली बंद करके गाय को वहां से हटाया गया। स्थानीय निवासियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिस बिजली के खंभे में करंट आया है वो पार्क के बिलकुल नजदीक है और इस पार्क में छोटे बच्चे खेलने आते हैं। बारिश के चलते बच्चे घर से नहीं निकले नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय निवासियों ने कहा जहां गाय को करंट लगा है वहां से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर खराबी को दूर किया।

Exit mobile version