Site icon Dainik Savera Times

संघर्ष के बाद किसान वोट के जरिए अकाली-भाजपा को दिखाएं बाहर का रास्ता : Amrita Warring

बुढलाडा: पंजाब के किसान तीन काले कानून को रद् करवाने के लिए किसानी संघर्ष के बाद अब 2024 की लोक सभा चुनाव में अपनी वोट का सही इस्तेमाल करते भाजपा व इसकी सहयोगी पार्टियों का बाहर का रास्ता दिखाएंगे। यह शब्द आज प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पत्नी लोक सभा हलका बठिंडा की संभावी उम्मीदवार अमृता वडिंग ने कहे। उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा सरकार के राज दौरान जहां किसानों की बार्डरों पर दुर्दशा हुई वहीं इन सरकारों के राज में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले लोक शरेआम घुम रहे है इनको सजाए नहीं दे सके। उन्होंने आज गांव बछोआना में पूर्व बलाक सम्मित सदस्य इकबाल सिंह काला के घर कांग्रेसी वर्करों को लोक सभा चुनाव में तैयार करने का आह्वान दिया। उन्होंने तीन काले खेती कानून का हिमायत सबसे पहले इस हलके की मैंबर पार्लिमेंट बीबा हरसिमरत कौर बादल ने की, जिसके सबूत हम लोगों की कचहरी में लेकर जाएंगे। इस मौके ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तरजीत सिंह चहल, खेम सिंह जटाणा, जिला परिषद सदस्य गगनजीत कौर, लखविंदर सिंह बछोआना के अलावा कांग्रेसी वर्कर हाजिर थे।

Exit mobile version