Site icon Dainik Savera Times

जालंधर से आए एजैंटों ने विदेश जा रहे युवक को बेरहमी से पीटा

राजपुरा: जालंधर के अमृत विहार निवासी 27 वर्षीय आकाशदीप सिंह का माल्टा जाने का सपना उस समय चकनाचूर हो गया, जब दिल्ली-अमृतसर नैशनल हाईवे पर राजपुरा के एक निजी होटल के बाहर उसे कथित तौर पर उसके ही एजैंटों ने बेरहमी से पीटा और उससे एक हज़ार यूरो 2 लाख नकद, एक घड़ी व चेन ले भागे। यह दर्दनाक घटना तब हुई जब आकाशदीप माल्टा जाने की तैयारी में था और बस से दिल्ली जाने के लिए जालंधर से बैठा था। राजपुरा में एक निजी होटल के पर रु कने पर एजैंटों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया। एजैंट जालंधर से ही उसका पीछा करते हुए राजपुरा पहुचे थे, रात में किसी राहगीर द्वारा आकाशदीप को राजपुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

राजपुरा के सरकारी अस्पताल की एसएमओ सोनिया जगवाल ने बताया कि आकाशदीप अस्पताल में भर्ती है, जिसके साथ मारपीट हुई थी। आकाशदीप ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह अपने एजैंटों को पहले ही 10 लाख रु पए नकद और 3 लाख रु पए के चैक दे चुका था, उसका वीजा भी लग चुका था। जालंधर से राजपुरा पहुंचने पर, एक निजी होटल के बाहर लगभग 15 लोगों ने उसे घेर लिया और बुरी तरह पीटा। हमलावरों ने उसका पासपोर्ट, उसके बैग में रखे 1 हज़ार यूरो व 2 लाख रु पए नकद, गले में पहनी सोने की चेन, हाथ में पहनी अंगूठी और 50 हजार रु पए की घड़ी छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित आकाशदीप पंजाब सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

आकाशदीप के माता-पिता भी अपने बेटे का हाल जानने के लिए राजपुरा के सरकारी अस्पताल पहुंचे। आकाशदीप के पिता राजविंदर सिंह, जो स्वयं आर्मी में ऑफिसर हैं, ने कहा, हमारा इकलौता लड़का है और हमने उसे बड़ी उम्मीदों से जालंधर से भेजा था और उनका एजैंटों के साथ कोई झगड़ा नहीं था लेकिन पता नहीं इन एजैंटों ने उसे क्यों पीटा। इस संबंध में, फोकल प्वाइंट चौकी में तैनात पुलिस अधिकारी सरबजीत सिंह बेदी अस्पताल में युवक के बयान लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस युवक के साथ मारपीट हुई थी, उसके बयान ले लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें : Today Weather Update: आंधी-तूफान और बारिश… इन 22 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट; पढ़ें मौसम अपडेट

Exit mobile version