Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

अग्निवीर बनने का सपना देख रहे मोगा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 17 अगस्त से मुफ्त फिजिकल ट्रेनिंग शुरू

August 12, 2026

अग्निवीर बनने का सपना देख रहे मोगा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 17 अगस्त से मुफ्त फिजिकल ट्रेनिंग शुरू

मोगा: अग्निवीर आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे मोगा जिले के युवाओं के लिए रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई है। विभाग द्वारा सी-पाइट कैंप के माध्यम से अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट की मुफ्त विशेष ट्रेनिंग 17 अगस्त 2026 से शुरू की जा रही है। लिखित परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी इस प्रशिक्षण का लाभ उठा सकेंगे।

जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी मोगा जसविंदर सिंह ने बताया कि अग्निवीर आर्मी भर्ती जून 2026 के लिखित परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब शारीरिक परीक्षा की तैयारी करनी है। ऐसे युवाओं के लिए सी-पाइट कैंप में विशेषज्ञ मार्गदर्शन के साथ शारीरिक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अग्निवीर भर्ती की अगली प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही है, इसलिए इच्छुक युवा समय रहते अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। कैंप में टेस्ट की तैयारी के साथ भोजन और रहने की सुविधाएं भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन के समय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की कॉपी, दसवीं का प्रमाणपत्र, पंजाब रेजिडेंस प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते की कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। रजिस्ट्रेशन का समय सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें