Site icon Dainik Savera Times

‘झोटा’ के परिवार की सभी मांगों पर बनी सहमति, SSP के तबादले पर होगा विचार

Agreement Reached with Parminder Jhota’s Family : लुधियाना। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि परमिंदर झोटा के पिता भीम सिंह के साथ सभी मांगों को लेकर सहमति बन गई है। वहीं, उन्होंने दावा किया कि पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में काफी कमी आई है और राज्य का AQI दिल्ली के मुकाबले बेहतर है।

उन्होंने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं में काफी कमी आई है और पंजाब का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) फिलहाल दिल्ली के मुकाबले कम है। लुधियाना में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने परमिंदर झोटा के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार को लेकर बनी सहमति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा दिखाने के प्रयास में परमिंदर झोटा ने अपनी जान कुर्बान कर दी। उन्होंने फिर दोहराया कि परिवार की सभी मांगों को लेकर सहमति बन गई है।

इस बीच पराली जलाने की घटनाएं अभी भी सामने आ रही हैं। प्रशासन की ओर से किसानों को इसके खिलाफ जागरूक करने की कोशिशों के बावजूद, ऐसी घटनाएं जारी हैं और कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया है। इस मुद्दे पर बात करते हुए, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने पराली जलाने के विषय पर कहा… पराली जलाने की घटनाओं में काफी कमी आई है। भले ही दिल्ली में इसे लेकर काफी शोर-शराबा हो, लेकिन पंजाब में ऐसी घटनाओं की संख्या लगातार घट रही है। उन्होंने बताया कि पहले ऐसी घटनाएं होती थीं, लेकिन अब इनमें काफी कमी आई है।

Exit mobile version