Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

कृषि विभाग के अधिकारियों की छुट्टियाँ रद्द,गुलाबी सुंडी से बचाव के लिए फसल का निरीक्षण करने के आदेश

August 20, 2023

कृषि विभाग के अधिकारियों की छुट्टियाँ रद्द,गुलाबी सुंडी से बचाव के लिए फसल का निरीक्षण करने के आदेश

चंडीगढ़: पंजाब कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फाजिल्का और मनसा जिलों में चार वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है ताकि राज्य के नरमा पट्टी में गुलाबी सुंडी के हमले से निपटने में किसानों की मदद की जा सके। इसके साथ ही इन चारों जिलों में तैनात कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की शनिवार और रविवार की छुट्टियां इस महीने के अंत तक रद्द कर दी गई हैं।

बठिंडा जिले के कुछ गांवों में कपास की फसल पर गुलाबी सुंडी के हमले की रिपोर्टों को गंभीरता से लेते हुए, पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को 31 अगस्त तक कपास पट्टी में रहने का आदेश दिया है क्योंकि अगले 15 दिन कपास की फसल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ये अधिकारी खेतों में जाकर नरमे की फसल का निरीक्षण करेंगे और किसानों को गुलाबी सुंडी के हमले को रोकने के लिए सलाह देंगे और क्षेत्र में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के काम की निगरानी भी करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें