Site icon Dainik Savera Times

AGTF Punjab ने Lawrence Bishnoi-Goldy Brar गैंग के तीन प्रमुख गुर्गों को किया गिरफ्तार

एक बड़ी सफलता में एजीटीएफ पंजाब ने लॉरेंस बिश्नोई – गोल्डी बराड़ गैंग के तीन प्रमुख गुर्गों: अंकित, अजय सिंह उर्फ अजयपाल और लखविंदर उर्फ लकी को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चले कि अंकित का आपराधिक इतिहास है और वह नवंबर 2023 में हरियाणा के भिवानी में प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर जय कुमार उर्फ बहादुर की सनसनीखेज दिन दहाड़े हत्या में शामिल था और तब से फरार चल रहा था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस ने इनाम भी रखा था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों को फरार गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा द्वारा नियंत्रित किया गया था और उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों की लक्षित हत्याओं को अंजाम देने का काम सौंपा गया था। इसी के साथ इन अपराधियों से 2 कैलिबर पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। जिसकी जानकारी खुद पंजाब के DGP गौरव यादव ने एक्स के जरिए दी।

Exit mobile version