Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

AGTF की बड़ी कार्रवाई, राजपुरा हत्याकांड में गैंगस्टर सुनील भंडारी समेत 5 काे किया गिरफ्तार

August 14, 2024

AGTF की बड़ी कार्रवाई, राजपुरा हत्याकांड में गैंगस्टर सुनील भंडारी समेत 5 काे किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब के एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ​​ने राजपुरा पंजाब में हत्या के एक मामले में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मास्टरमाइंड और कुख्यात गैंगस्टर सुनील भंडारी उर्फ ​​नाटा भी शामिल है, पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी हैं। नाटा पंजाब के फिरोजपुर में तीन हत्याओं सहित कई जघन्य अपराधों के सिलसिले में भी वांछित था। पुलिस ने बताया कि नाटा और उसका गिरोह दो एसयूवी में यात्रा कर रहा था, जब उन्हें राजपुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 5पिस्तौल, 40 जिंदा कारतूस और दो वाहन जब्त किए। नाटा लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का सदस्य बताया जाता है।

इससे पहले, खुफिया जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई में अमृतसर में पंजाब पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने तरनतारन के चबल से दो संदिग्धों को पकड़कर और उनके पास से अत्याधुनिक अवैध हथियार बरामद करके सीमा पार तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों संदिग्धों को उनके सीमा पार संचालकों द्वारा ड्रोन के माध्यम से भेजे गए अवैध हथियारों की खेप मिल रही थी। आरोपी पाकिस्तान स्थित एक तस्कर के संपर्क में था, जो ड्रोन और अन्य तरीकों से हथियारों और ड्रग्स की बड़ी खेप को भारतीय क्षेत्र में पहुंचा रहा है। पकड़े गए संदिग्धों के पास से अमृतसर के एसएसओसी ने 4 पिस्तौल और 4 मैगजीन बरामद की हैं। अमृतसर के एसएसओसी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की पिछली तस्करी गतिविधियों की सीमा का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि 28 जुलाई को काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने 1.07 करोड़ रुपए से अधिक की ड्रग मनी जब्त की और विदेश में रहने वाले शीर्ष ड्रग तस्करों गुरजंत सिंह उर्फ ​​भोलू और किंदरबीर सिंह उर्फ ​​सनी दयाल से जुड़े दो गुर्गों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान तरनतारन के लोहका गांव निवासी दिलबाग सिंह और तरनतारन के पट्टी निवासी कमलदीप सिंह के रूप में हुई है। ड्रग मनी जब्त करने के अलावा, पुलिस टीमों ने एक मनी-काउंटिंग मशीन, दो मोबाइल फोन भी बरामद किए और उनकी मारुति स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें