Site icon Dainik Savera Times

AGTF की टीम ने फिल्लौर शूटआउट में शामिल मुख्य आरोपी युवराज सिंह जोरा को किया गिरफ्तार: DGP Gaurav Yadav

चंडीगढ़: एजीटीएफ की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार फिल्लौर शूटआउट में शामिल मुख्य आरोपी युवराज सिंह जोरा को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्विटर पर दी है। उन्होंने लिखा कि ‘एजीटीएफ की एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने जीरकपुर स्थित एक होटल को घेर लिया, जहां फिल्लौर शूटआउट में शामिल मुख्य आरोपी युवराज सिंह जोरा, जिसमें Ct. कुलदीप सिंह शहीद हो गए थे, ने एक फर्जी आईडी के साथ चेक इन किया था।’

Exit mobile version