Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

25 से बदलेगी दिल्ली-हलवारा फ्लाइट की टाइमिंग, बढ़ सकती है परेशानी

October 2, 2026

25 से बदलेगी दिल्ली-हलवारा फ्लाइट की टाइमिंग, बढ़ सकती है परेशानी

लुधियाना। दिल्ली और हलवारा के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 25 अक्टूबर से उड़ानों की समय-सारणी बदलने जा रही है। एयर इंडिया ने मौसम में बदलाव के कारण नई टाइमिंग लागू करने का फैसला किया है। नई व्यवस्था में सुबह की उड़ानें पहले की तुलना में देर से चलेंगी, जिससे दिल्ली में दिनभर काम करने वाले पंजाब के कारोबारियों के लिए उसी दिन वापसी का विकल्प प्रभावित हो सकता है।

नई समय-सारणी 25 अक्तूबर से लागू होगी। इस बदलाव से कुछ यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, पंजाब के उद्योगपतियों और कारोबारियों की परेशानी बढ़ सकती है। वे दिल्ली में सुबह काम निपटाकर उसी दिन वापस नहीं लौट पाएंगे। पहले हलवारा से सुबह 7:55 बजे उड़ान भरकर यात्री 9:10 बजे दिल्ली पहुंचते थे। इससे उन्हें दिन का अधिकांश समय अपने काम के लिए मिल जाता था। शाम को वापसी की उड़ान से उसी दिन पंजाब लौटने का विकल्प भी रहता था। अब यह सुविधा प्रभावित होगी। पंजाब के कारोबारियों की लंबे समय से मांग है कि उड़ानों का समय स्थानीय जरूरतों के अनुसार तय हो।

नई उड़ानों का समय

नई समय-सारणी के अनुसार, एआई-481 दिल्ली से सुबह 9:50 बजे रवाना होगी। यह उड़ान 11:05 बजे हलवारा पहुंचेगी। वापसी में एआई-482 हलवारा से 11:40 बजे उड़ान भरेगी। यह विमान 12:55 बजे दिल्ली पहुंचेगा।

शाम की उड़ानें और पुरानी समय-सारणी

शाम की उड़ान एआई-483 दिल्ली से 3:40 बजे रवाना होकर 4:55 बजे हलवारा पहुंचेगी। वापसी में एआई-484 हलवारा से 5:30 बजे उड़ान भरकर 6:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 24 अक्तूबर तक पुरानी समय-सारणी लागू रहेगी। पुरानी व्यवस्था में सुबह की उड़ान दिल्ली से 5:45 बजे रवाना होती थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें