Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

वायु प्रदूषण पंजाब: चंडीगढ़ की हवा और खराब, AQI 341, दिल्ली से भी बदतर

November 11, 2024

वायु प्रदूषण पंजाब: चंडीगढ़ की हवा और खराब, AQI 341, दिल्ली से भी बदतर

Air Pollution Punjab : पंजाब में पराली जलाने की वजह से पंजाब और चंडीगढ़ की हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। हवा की गुणवत्ता में गिरावट की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सोमवार सुबह 5 बजे चंडीगढ़ का AQI 341 दर्ज किया गया। वैसे तो पंजाब के सभी शहरों की हवा भी प्रदूषित है, लेकिन सबसे बुरा हाल मंडी गोबिंदगढ़ का रहा है।

यहां मंडी गोबिंदगढ़ में AQI 270 दर्ज किया गया है। वहीं, राज्य में ठंड भी बढ़ने लगी है। 24 घंटे में औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई है। यह सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 31 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज जगह-जगह घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसकी वजह से विजिबिलिटी प्रभावित हो रही है।हालांकि, रविवार को चंडीगढ़ का AQI दिल्ली से आगे निकल गया था। चंडीगढ़ का AQI 339 तक पहुंच गया था, जबकि दिल्ली में AQI 334 दर्ज किया गया। चंडीगढ़ के सभी इलाकों में AQI का स्तर गिर रहा है। सोमवार सुबह 5 बजे सेक्टर-22 में AQI 337 दर्ज किया गया। जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी और न्यू चंडीगढ़ की तरफ AQI 319 और मोहाली की तरफ सेक्टर-53 में सबसे खराब स्थिति रही है। यहां AQI 341 तक पहुंच गया है।

चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति ने शहर की स्थिति को देखते हुए नगर निगम को छिड़काव और अन्य कदम उठाने के आदेश दिए हैं। वहीं पंजाब की बात करें तो मंडी गोबिंदगढ़ में सबसे खराब स्थिति रही है। यहां का AQI 270, जालंधर 207, अमृतसर AQI 202, लुधियाना AQI 202, बठिंडा AQI 175 और पटियाला और खन्ना AQI 199 है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें