Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पैसों के लेनदेन को लेकर कपड़ा व्यापारी पर चली गोली, बाजार में मची अफरा-तफरी

January 25, 2025

पैसों के लेनदेन को लेकर कपड़ा व्यापारी पर चली गोली, बाजार में मची अफरा-तफरी

Ajnala Cloth Merchant Firing: अजनाला के डेरा रोड पर स्थित एक कपड़े की दुकान पर देर शाम ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बता दें कि कुछ लोगों ने पुराने लेन-देन को लेकर दुकानदार पर हमला कर दिया और भीड़ भरे बाजार में दुकानदार पर फायरिंग कर दी, जिससे एक व्यक्ति को गोली लग गई। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस बारे में बात करते हुए दुकानदार राजिंदर कुमार ने बताया कि वह अपने दो भाइयों विजय कुमार और नीरज कुमार के साथ दुकान में काम कर रहा था। तभी कुछ लोग उनकी दुकान में आए और पुराने लेन-देन के बारे में बात करने के बाद उन्होंने तेजधार हथियारों और पिस्तौल से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उसका भाई गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उचित कानूनी कार्रवाई की जाए तथा दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

इस संबंध में मौके पर पहुंचे डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने कहा कि वे कार्रवाई कर रहे हैं और दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें