Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अकाली दल व कांग्रेस सत्ता के लिए लड़ते हैं, हम पंजाब के लोगों के लिए: CM मान

June 11, 2025

अकाली दल व कांग्रेस सत्ता के लिए लड़ते हैं, हम पंजाब के लोगों के लिए: CM मान

लुधियाना Akali Dal and Congress: लुधियाना में चुनावी रैली को संबोधित करते आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जहां आम आदमी पार्टी पंजाब के हितों के लिए लड़ रही है, वहीं कांग्रेस व अकाली दल के नेता आपस में लड़ते दिखाई देते हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रधान राजा व¨ड़ग व भारत भूषण आशु के बीच लंबे समय से चल रही गुटबाजी का हवाला देते हुए कहा कि एक तरफ आम आदमी पार्टी है, जो अपने उम्मीदवार को जीताने के लिए एकजुट होकर प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भारत भूषण आशु को हराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।

उन्होंने सुखबीर बादल व मनप्रीत सिंह अय्याली के बीच चल रहे विवाद का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जब आज अकाली दल लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है तो दोनों नेता एक-दूसरे की परते खोलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने हलका वैस्ट के लोगों के लोगों को समझ जाना चाहिए।

दूसरी पार्टियों की क्या मनशा है? लोगों को उप चुनावों में समझदारी दिखानी चाहिए और एकजुट होकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जीतना चाहिए ताकि हलका वैस्ट के विकास कार्यो में तेजी लाई जा सकें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही सिर्फ पंजाब के हितों के लिए लड़ने वाली और पंजाब के विकास कार्यो को नया मील साबित करने वाली पार्टी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें