Last Updated: November 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़े भाई की भूमिका निभाएगा अकाली दल, Amit Shah ने बताया किस पार्टी से होगा CM

November 24, 2026

बड़े भाई की भूमिका निभाएगा अकाली दल, Amit Shah ने बताया किस पार्टी से होगा CM

Akali Dal-BJP alliance: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच गठबंधन की घोषणा की। उन्होंने शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पंजाब और पूरे देश में यह गठबंधन हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतीक बनेगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भाजपा और अकाली दल पंजाब में कई प्रमुख विषयों को लेकर घोषणा पत्र जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब से नशे का उन्मूलन हमारा प्रमुख लक्ष्य होगा। पंजाब से भ्रष्टाचार का उन्मूलन और राष्ट्रवादी शक्तियों को सशक्त करना भी हमारा प्रमुख लक्ष्य होगा।

‘बड़ा भाई’ रहेगा अकाली दल
अमित शाह ने घोषणा की कि पंजाब में अकाली दल ‘बड़ा भाई’ रहेगा। उन्होंने कहा, “चुनाव दोनों दल मिलकर लड़ेंगे, लेकिन बड़े भाई की भूमिका में अकाली दल रहेगा और अकाली दल से ही मुख्यमंत्री रहेगा।”

ये भी पढ़ें- पंजाब में बड़ा सियासी धमाका: BJP-अकाली दल में हुआ गठबंधन, अमित शाह बोले- एक साथ लड़ेंगे चुनाव

 

अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, “2017 में राहुल गांधी ने उस कार्यकाल में नशा समाप्त करने का वादा किया था, लेकिन उनकी पार्टी ने नशे को समाप्त करने के लिए कुछ नहीं किया।”

नशा खत्म करने का किया वादा
इसके साथ ही, अमित शाह ने वादा किया कि 31 दिसंबर, 2029 तक एनडीए पंजाब को पूर्णतया नशे से मुक्त कर देगा। उन्होंने कहा, “आगामी तीन महीने में पंजाब के किसानों की समस्या, पंजाब के आर्थिक विकास की चिंता और पंजाब के युवाओं के रोजगार की चिंता, इसके बारे में सुखबीर सिंह बादल और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच तीन महीने की लंबी चर्चा के बाद एक रोडमैप बना है। उस रोडमैप पर हमारे एनडीए की बनने वाली सरकार आगे बढ़ेगी।”

उन्होंने कहा कि जब भाजपा और अकाली दल साथ आ रहे हैं तो मुझे विश्वास है कि पंजाब की जनता का फैसला परिवर्तन लाएगा। मुझे भरोसा है कि पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को भारी बहुमत देगी और पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के फैसले का आशीर्वाद देगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें