Site icon Dainik Savera Times

Prem Singh Chandumajra की अगुवाई में अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल ने PGI और राजपुरा सरकारी अस्पताल में घायल किसानों से की मुलाकात

चंडीगढ़/राजपुरा: शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने पंजाब के किसानों द्वारा चलाए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर आंसू गैस के जिंदा एवं प्लास्टिक के गोले से घायल हुए किसानों से मिलने पीजीआई अस्पताल के साथ साथ राजपुरा के सरकारी अस्पताल पहुंचे। किसानों ने कहा कि उन पर गलत तरीके से क्रूर तरीके से बल का प्रयोग किया गया और यह एक चमतकार ही है कि वे अभी भी जीवित हैं। किसानों ने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ जिंदा कारतूस का इस्तेमाल किया गया’’।

Exit mobile version