Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अकाली दल के नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाना को मोहाली कोर्ट से मिली जमानत

November 4, 2023

अकाली दल के नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाना को मोहाली कोर्ट से मिली जमानत

अकाली दल के नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाना को मोहाली जिला अदालत से जमानत मिल गयी है। बता दें बंटी रोमाना कोसोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ एक वीडियो पोस्ट करने को लेकर गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से SAD के नेताओं ने उनके हिरासत को लेकर धरना दिया था और गिरत्तारी को गलत बताया था।

शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेताओं ने द्वार मोहाली एसपी ऑफिस में धरना प्रदर्शन किया था। यह धरना प्रदर्शन उनके एक नेता के गिरफ्तारी को लेकर किया गया था। यह गिरफ्तारी साइबर क्राइम को लेकर की गई थी। प्रेम सिंह चंदू माजरा ने बताया था कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और अकाली दल के नेताओं ने एसएसपी मोहाली संदीप सिंह गर्ग से मुलाकात करके इस मुद्दे पर बातचीत की संदीप सिंह गर्ग ने हमें आश्वासन दिया है कि मामले में की गई गिरफ्तारी को लेकर वह दोबारा से वेरिफिकेशन करेंगे और आगे की कार्रवाई को ही जान देंगे इसके अलावा अगर एसपी अपनी बातों पर खड़े नहीं उतरे तो हमारी ओर से अदालत का रुख किया जाएगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें