Site icon Dainik Savera Times

अकाली दल पंजाब को विकास की ऊंचाइयों पर लेकर गया, बाकी सरकारों ने पंजाब को पीछे धकेला : सुखबीर बादल

लुधियाना Akali Dal: शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने ‘स्टूडैंट्स विद सुखबीर’ कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों से मुलाकात की। सुखबीर बादल ने युवाओं को कहा कि ऐसा नेता चुना जाना चाहिए जिसका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा हो और जो राज्य को प्रगति और विकास के रास्ते पर लेकर जा सके। सुखबीर बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की सरकार खुद को राज्य के लोगों के सामने प्रूफ कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि अकाली दल की सरकार ने पंजाब को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचा और बाकी सरकारों ने पंजाब को पीछे धकेलने का काम किया। उन्होंने कहा कि अगर राज्य की बागडोर एक अच्छे नेता के हाथ में हो तो राज्य हमेशा विकास करता है। वहीं बागडोर किसी ऐसे व्यक्ति के हाथ में चले जाए जिसे अपना हित के अलावा कुछ नहीं दिखता तो राज्य हमेशा पीछे जाता है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह एक कंपनी का खराब मैनेजिंग डायरैक्टर होने पर वह बर्बाद हो जाती है, उसी तरह राज्य एक दूरदर्शी नेता के बिना तरक्की नहीं कर सकता। आप सही व्यक्ति का चुनाव करने पर ही सही परिणाम पा सकते हैं। पंजाब में नशे की तस्करी और आप सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान पर एक सवाल का जवाब देते हुए बादल ने कहा कि राहुल गांधी ने यह कहकर पंजाब को बदनाम करने की कोशिश की कि राज्य में अधिकांश नौजवान नशे के आदी हैं।श्

उन्होंने कहा कि आप सरकार ड्रग्ज को खत्म करने के लिए बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। उन्होने कहा कि अगर वह गंभीर होती तो प्रचार अभियान चलाने के बजाय ड्रग माफिया को संरक्षण देने वाले उनके अपने नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करती। यह कार्यक्रम पार्टी की स्टूडैंट विंग एसओआई ने करवाया था। इस अवसर पर एस.ओ.ई के अध्यक्ष रणबीर सिंह ढिल्लों भी मौजूद थे।

Exit mobile version