Site icon Dainik Savera Times

‘अकाली दल वारिस पंजाब दे’ ने की बड़ी घोषणा, पूरे पंजाब में लड़ेंगे चुनाव

MP Amritpal Singh

MP Amritpal Singh

बठिंडा: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बता दें कि ‘अकाली दल वारिस पंजाब दे’ ने आगामी नगर निगम, नगर पंचायत और म्यूनिसिपल कमेटी चुनावों को पूरी ताकत के साथ लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के जिला प्रधान चमकौर सिंह बराड़ ने बठिंडा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की।

बराड़ ने कहा कि पार्टी का मुख्य एजेंडा पंजाब को नशामुक्त बनाना होगा। उन्होंने दावा किया कि इस मुहिम की शुरुआत भाई अमृतपाल सिंह खालसा ने की थी और अब पार्टी उसी विचारधारा को आगे बढ़ाएगी।

ये भी पढ़ें…

प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि पंजाब के कई शहरों और कस्बों में नशे की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है, इसलिए स्थानीय निकाय चुनावों में जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। पार्टी ने साफ छवि वाले स्वतंत्र उम्मीदवारों, समाज सेवियों और युवाओं से भी अपील की कि वे पंजाब और पंथ की रक्षा के लिए इस अभियान से जुड़ें।

Exit mobile version