Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर-घर पहुंच रही अक्षय शर्मा की टीम, मौके पर हो रहा समस्याओं का समाधान

November 27, 2026

घर-घर पहुंच रही अक्षय शर्मा की टीम, मौके पर हो रहा समस्याओं का समाधान
 

Akshay Sharma Launches Door-to-Door Public Grievance Initiative : अमृतसर। विधानसभा हल्का उत्तरी के युवा भाजपा नेता अक्षय शर्मा की ओर से हल्का उत्तरी के लोगों के लिए खास पहल की गई है।

टीम अक्षय शर्मा लोगों से घर घर जाकर मिल रही है और उनकी समस्याएं होने पर 15 मिनट में काम शुरू किया जा रहा है। लोगों की ओर से इस पहल की लगातार सराहना की जा रही है। मौके पर समस्या के हल की बाद जानकारी देते हुए मून एवेन्यू निवासी आशा ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अक्षय शर्मा की टीम से संपर्क किया था ओर उन्हें चैंबर की समस्या बताई थी जिसके बाद 15मिनट में ही काम शुरू हो गया ओर हल हो गया। वो उनके बेहद धन्यवाद करते हैं। इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए अक्षय शर्मा ने बताया कि वो पिछले कई सालों से लोगों के लिए काम कर रहे हैं।

उनकी टीमें लगातार लोगों की समस्याओं को हल कर रही है। पहले लोग उनके पास उनके दफ्तर आते थे ओर अपनी परेशानियों के बारे में जानकारी देते थे लेकिन अब उनकी टीम गली गली घूम रही है ओर मौके पर ही हल करवा रही है। अक्षय शर्मा ने कहा कि राजनीति उनके लिए सिर्फ एक लक्ष्य नहीं है बल्कि यह एक बेहद अहम जिम्मेदारी है जिसे वो निभा रहे हैं ओर आगे भी निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हल्का उत्तरी हमेशा से वंचित रह जाता है क्योंकि यहां के सिर्फ पॉश इलाके को ही दिखाया जाता है जबकि जहां कई ऐसे इलाके हैं जहां लोग मदद के इंतजार में बैठे हैं।

उन्होंने वहीं से काम शुरू किया है ओर उन्हें खुशी है कि अब तक वो सैकड़ों परिवारों की मदद कर चुके हैं ओर आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हल्का उत्तरी के लोग उनके मजीठा रोड स्थित दफ्तर में आकर अपनी किसी भी प्रकार की समस्या के हल संबन्धी बात कर सकते हैं ओर उनका विश्वास है कि लोगों को निराशा नहीं मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें