Alert for three days of torrential rain. : अमृतसर। लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी, लेकिन शहर के कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अमृतसर में लगातार दूसरे दिन बारिश से मौसम सुहाना बन गया है।
बारिश से राहत भी, जलभराव से परेशानी भी
आज अल सुबह से बरसात शुरू होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों ओर उनके अभिभावकों को थोड़ी परेशानी का सहमना करना पड़ा, मगर बच्चे बारिश का खूब आनंद मानते नजर आये। मौसम में कल से हुए बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले दिनों भीषण गर्मी, उमस ओर पसीने से लोग बहुत ज्यादा परेशान थे। अपने कारोबार पर जाने के लिए तैयार लोग बारिश रुकने का इंतजार करते हुए नजर आए। बाजारों में जगह जगह पानी खड़ा रहा। निगम के दावों की पोल खोलतीं इस बारिश से सारे शहर में जल भराव हो गया।
अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन दिन तक दरमियानी से लेकर भारी बारिश हो सकती है। बताते चले जैसे ही सावन शुरू हुआ था बारिश ने अमृतसर से अपना मुंह मोड़ लिया था। अब दुबारा मौसम ने इस तरफ दुबारा रुख किया है। भारी बारिश से पहाड़ों पर भूस्खलन, चाटने गिर रही है जिससे कई लोग जख्मी हुए है ओर आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रह सकता है। मौसम विभाग की माने तो अभी मौसम विकराल रूप ले सकता है। भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी हुई है। मैदानी इलाकों में भी मौसम ऐसा रहने की उम्मीद है।

