Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather Update: 16 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

September 27, 2026

Punjab Weather Update: 16 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है। कई इलाकों में बारिश के बाद ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज 27 सितंबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

चंडीगढ़ में भी बारिश के आसार

चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, पंजाब में औसत तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पिछले दिन के मुकाबले इसमें करीब 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बठिंडा में अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में आंधी और बिजली का अलर्ट

पंजाब के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की संभावना है।

पठानकोट, रूपनगर और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

इन इलाकों में भी हो सकती है बारिश

तरनतारन, मोगा, बरनाला और संगरूर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, पंजाब के किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

पंजाब से मानसून की वापसी शुरू

दक्षिण-पश्चिम मानसून अब धीरे-धीरे पीछे हट रहा है। इसकी वापसी की रेखा गुरदासपुर और चंडीगढ़ के आसपास से गुजर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 सितंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं।

ये भी पढ़ें…

28-29 सितंबर के बाद मौसम रहेगा शुष्क

28 और 29 सितंबर को भी पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद प्रदेश में मौसम के धीरे-धीरे शुष्क होने की उम्मीद है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक लोगों को अचानक बदलते मौसम और तेज हवाओं को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें