Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

गौमाता की रक्षा को लेकर ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट ने उठाई बुलंद आवाज, सरकार से की अपील

August 10, 2026

गौमाता की रक्षा को लेकर ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट ने उठाई बुलंद आवाज, सरकार से की अपील

जालंधर: गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत स्वरूप बिहारी शरण, पंजाब प्रधान कंठ जज तथा चेयरमैन गुलशन शर्मा ने भारत सरकार से गौमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की अपील की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत स्वरूप बिहारी शरण ने कहा कि भारतवर्ष में प्रतिदिन बड़ी संख्या में गौओं की हत्या हो रही है। गौवंश की रक्षा के लिए केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए और गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार का भी आभार व्यक्त किया, जिसने गौमाता को राज्य पशु का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बेअदबी कानून पास किए जाने पर ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार का धन्यवाद करता है। साथ ही उन्होंने मांग की कि पंजाब में गौमाता की सुरक्षा के लिए एक विशेष सेल का गठन किया जाए और गौमाता को राज्य पशु का दर्जा दिया जाए। जिन जिलों में सरकारी गौशालाएं नहीं हैं, वहां सरकार की ओर से गौशालाओं का निर्माण करवाया जाना चाहिए।

फ्रंट के पदाधिकारियों ने सभी धार्मिक स्थलों के कमर्शियल बिजली बिल माफ करने की भी मांग की। उन्होंने हाल ही में देवी तालाब मंदिर में हुई पत्थरबाजी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा भंग करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

📍 Location: जालंधर (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें