Site icon Dainik Savera Times

अखिल भारतीय हिंदू संघर्ष समिति ने हाल गेट के बाहर फूंका राहुल गांधी का पुतला


अमृतसर: लोकसभा सत्र के दौरान कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की ओर से हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द बोलने व हिंदुओं को हिंसक कहने के विरोध में अखिल भारतीय हिंदू संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन मेहरा के नेतृत्व में हाल गेट के बाहर पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान थाना डी-डिवीजन में शिकायत देकर राहुल गांधी के खिलाफ 295 का मामला दर्ज करने की मांग की गई। सचिन मेहरा ने कहा कि राहुल गांधी ने हिंदुओं के खिलाफ बयान देकर यह साबित कर दिया है कि वह और कांग्रेस पार्टी हिंदू विरोधी हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले भी कई बार हिंदुओं पर ही निशाना साध चुके हैं। आगामी चुनाव में हिंदुओं के खिलाफ बयान देने वाले राहुल गांधी को हिंदू समाज कड़वी प्रतिक्रि या देगा। उन्होंने 15 दिन का अल्टीमेटम देते कहा कि यदि उनकी शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो अखिल भारतीय हिंदू संघर्ष समिति सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। इस अवसर पर रजत मदान, शाम सुंदर, सुरेश राजपूत, कपिल बहल, अनिल कुमार पप्पू, सत्ता, अर्जुन सिंह, राजीव, अशोक सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Exit mobile version