Site icon Dainik Savera Times

आज होने वाली मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी: Jatinder Jorwal

संगरूर: लोकसभा क्षेत्र 12-संगरूर में 1 जून को पड़े वोटों की गिनती 4 जून को होगी और इस कार्य के लिए भारत चुनाव आयोग के दिशानिदेशरें के तहत सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी देते हुए रिटनिर्ंग अधिकारी संगरूर जतिंदर जोरवाल ने बताया कि जिला संगरूर के 5 विधानसभा क्षेत्रों और जिला मालेरकोटला के एक विधानसभा क्षेत्र मालेरकोटला की वोटों की गिनती देश भगत कॉलेज, बरडवाल में बनाए गए विभिन्न मतगणना केंद्रों पर की जाएगी, जबकि बरनाला में गिनती की जाएगी।

महल कलां और भदौड़ में डाले गए वोटों की गिनती एसडी कॉलेज बरनाला में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतगणना केंद्र में 14 टेबलें लगाई गई हैं और मतगणना केंद्रों पर तैनात होने वाले सभी मतदान कर्मचारियों को पहचान पत्र जारी किए गए हैं और कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति बिना पहचान पत्र के मतगणना केंद्रों में प्रवेश नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और प्रत्याशियों, अधिकृत चुनाव एजेंटों को भी मतगणना प्रक्रिया के संबंध में चुनाव आयोग के निदेशरें से अवगत करा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मतगणना से संबंधित पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन पत्रकारों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकार पत्र जारी किया गया है, उनकी सुविधा के लिए एक मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है, जहां सभी मतगणना केंद्रों से प्राप्त परिणाम एक साथ मीडिया के साथ साझा किए जाएंगे।

Exit mobile version