संगरूर : पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने गांव उपली में आंगनवाड़ी सेंटर का उद्घाटन और गांव चट्ठे सेखवां में पंचायत घर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ दोनों गांवों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद विभिन्न लोग मिलनी को संबोधिन करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा प्रांत में सेहत और शिक्षा के साथ साथ बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तरीय पर काम किये जा रहे है।
उन्होंने कहा कि पीछली सरकारों के बुरे इरादे और बुरी नीतियों के कारण प्रांत विकास कार्य में पीछे रह गया है। उन्होंने कहा कि जो काम पीछले 75वर्षो में नहीं हुए वे आज पहल के आधार पर करवाये जा रहे है। इस अवसर पर जगीर सिंह सरपंच उपली, कुलदीप सिंह लाडी, अवतार सिंह तारी, दर्शन सिंह सरपंच चट्ठे सेखवां, मनप्रीत सिंह मनी, गुरमीत सिंह और अन्य लोग उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें : Anti Corruption Bureau की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर