
जालंधर: सोढल के लाठीमार मोहल्ला में देर रात घर के बाहर बैठे राहुल नामक युवक पर चार बदमाशों ने बहसबाजी के बाद दो राउंड गोलियां चला दीं। इस दौरान एक गोली राहुल के हाथ तो दूसरी जांघों के बीच में जा लगी। गोलियों की गड़गड़ाहट से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि गांव रेरू निवासी अमन पासवान के साथ एक साल पहले झगड़ा हुआ था जिस दौरान राहुल ने पासवान के मुंह पर पेशाब किया था। इसी जिल्लत का बदला लेने के लिए राहुल को गोली मारी गई। यह भी बताते हैं कि अमन पासवान किसी आपराधिक मामले में जेल में बंद था और दो दिन पहले ही जमानत पर रिहा होकर आया था। फिलहाल कमिश्नरेट पुलिस की टीमें आरोपियों को दबोचने के लिए टैक्निकल जांच में जुटी हुई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...