Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

डंकी रूट से 80 लाख में भेजे गए थे America-Canada, CIDकी राडार पर ये 2 ट्रैवल एजैंट

January 5, 2024

डंकी रूट से 80 लाख में भेजे गए थे America-Canada, CIDकी राडार पर ये 2 ट्रैवल एजैंट

जालंधर : खुलासे में मालूम हुआ है कि डंकी रूट (मानव तस्करी) के जरिए गुजरात, पंजाब और हरियाणा के लोगों को अमेरिका भेजने के नाम पर 60 से 80 लाख रुपए लिए गए थे। इस मामले में पंजाब सरकार ने जांच शुरू कराई है। इसके लिए स्पैशल जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। इसमें पुलिस के 3 बड़े अधिकारियों को शामिल किया गया है। गुजरात सरकार ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए सीआईडी को जांच के आदेश दिए हैं। गुजरात की सीआईडी वापस लौटे सभी पैंसजरों से अलग-अलग बात कर उनसे पूछताछ कर रही है।

पंजाब और गुजरात की जांच एजेंसियां आपस में शेयर कर रहीं इनपुट

इस मामले में पंजाब और गुजरात की जांच एजेंसियां आपस में इनपुट शेयर कर रही हैं। यह पूरा मामला देश से जुड़ा हुआ है। केंद्र सरकार भी इस पर नजर बनाए हुए है। इसको लेकर विदेश मंत्रालय इन पूरे मामले में अलग से जांच करवा रहा है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पंजाब और गुजरात के ट्रेवल एजेंट आपस में मिलकर डंकी रूट के जरिए बड़े स्तर पर मानव तस्करी करते हैं। यही नहीं, ये प्राइवेट जहाज बुक करवा कर गैर कानूनी ढंग से अमेरिका भेजने के लिए 60 से 80 लाख रुपए हर एक से वसूलते हैं। जालंधर के दोनों ट्रेवल एजेंट इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। इन्होंने बहुत कम समय में अवैध रूप से अरबों रुपए कमाए हैं, इसमें एक एजेंट तो ज्यादातर विदेश में ही रहता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें