Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

ड्रग-फ्री पंजाब रैली से पहले अमित शाह ने राकेश राठौर के घर खाना खाया, तस्वीरें सामने आईं

September 30, 2026

ड्रग-फ्री पंजाब रैली से पहले अमित शाह ने राकेश राठौर के घर खाना खाया, तस्वीरें सामने आईं

जालंधरः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जालंधर में BJP की ओर से आयोजित ‘ड्रग-फ्री पंजाब यात्रा’ की समापन रैली में पहुंचे। रैली से पहले अमित शाह BJP के पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर के घर पहुंचे और खाना खाया। इस मौके की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, BJP की ‘ड्रग-फ्री पंजाब यात्रा’ 18 सितंबर को शुरू हुई थी और इस दौरान पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों में गई। करीब 4 हजार किलोमीटर का सफर तय करने के बाद 30 सितंबर को जालंधर में इस यात्रा का समापन समारोह हुआ।

रैली से पहले अमित शाह का राकेश राठौर के घर पहुंचना BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बन गया। घर पर अमित शाह का स्वागत किया गया और उन्होंने अपने परिवार के साथ बैठकर खाना खाया। इस मौके की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

बताया जा रहा है कि राकेश राठौर जालंधर में BJP के संगठन के काम में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। राठौर अमित शाह की जालंधर रैली की तैयारियों को लेकर हुई मीटिंग्स में भी मौजूद रहे हैं।

इसके बाद अमित शाह परागपुर के पास आयोजित एक बड़ी रैली में पहुंचे, जहां उन्होंने ड्रग्स के मुद्दे पर बात की। इस रैली को पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ BJP के 13 दिन के कैंपेन का समापन समारोह बताया गया है। अब राकेश राठौर के घर पर अमित शाह के खाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें