Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए गृह मंत्री अमित शाह, प्रबंधक कमेटी के प्रधान शीतल विज और अभिषेक विज रहे मौजूद

September 30, 2026

सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए गृह मंत्री अमित शाह, प्रबंधक कमेटी के प्रधान शीतल विज और अभिषेक विज रहे मौजूद

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जालंधर पहुंच चुके हैं। अपने दौरे के दौरान वह परागपुर में आयोजित एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। रैली का आयोजन नशा विरोधी यात्रा के समापन समारोह के रूप में किया जा रहा है।

जालंधर पहुंचने के बाद अमित शाह एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए श्री देवी तालाब मंदिर के अध्यक्ष शीतल विज और अभिषेक विज मौजूद रहे। गृह मंत्री अमित शाह वहां करीब आधे घंटे तक रुकेंगे। इसके बाद वह परागपुर स्थित रैली स्थल के लिए रवाना होंगे।

अमित शाह के दौरे को देखते हुए जालंधर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रैली स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और संबंधित एजेंसियां सतर्क हैं। रैली के लिए परागपुर में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। यहां एक विशाल पंडाल तैयार किया गया है, जबकि पूरे कार्यक्रम के लिए लगभग 63 एकड़ क्षेत्र को तैयार किया गया है। आयोजन स्थल पर 80 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं।

भाजपा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। अमित शाह अपने संबोधन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और इससे जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें