Amit Shah to Burn ‘Drug Ravana’ in Ludhiana : लुधियाना। पंजाब में नशे के मुद्दे पर सियासी घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार, 20 अक्टूबर को लुधियाना में दशहरा समारोह में शामिल होंगे और ‘नशे के रावण’ का दहन करेंगे।
उनके दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। शाह पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय एजेंसियों और पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वहीं, भाजपा नेताओं ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की है। शाह के संबोधन में नशे के खिलाफ अभियान के साथ पंजाब की कानून-व्यवस्था और अन्य राजनीतिक मुद्दे भी उठाए जाने की संभावना है।
पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान को धार देने के साथ ही शाह मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे. विधानसभा चुनाव से पहले शाह के इस दौरे को पंजाब में नशे के मुद्दे पर भाजपा की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है. अमित शाह के कार्यक्रम के बाद लुधियाना में सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय एजेंसियों ने संभाल ली है। पंजाब पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियां रूट प्लान और शेड्यूल को लेकर बैठक कर रही हैं।
दूसरी ओर सोमवार को भाजपा पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, जिला अध्यक्ष सुनील मोदगिल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आयोजन स्थल का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भाजपा ने भी कार्यक्रम के प्रबंधन के लिए अलग-अलग टीमों की जिम्मेदारी तय की है। शाह के दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। पंजाब में ये उनका 20 दिन में दूसरा दौरा है। विधायक विधानसभा चुनाव से पहले उनकी सक्रियता पंजाब में बड़ी है वह लगातार पंजाब में बढ़ रहे नशे के खिलाफ वार कर रहे हैं।
पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर लगातार सरकार को घेर रही भाजपा के बीच शाह लुधियाना के दशहरा मंच से भी नशे के खिलाफ सख्त संदेश दे सकते हैं। माना जा रहा है कि उनके संबोधन में पंजाब की कानून-व्यवस्था और अन्य राजनीतिक मुद्दे भी प्रमुखता से उठ सकते हैं।

