Site icon Dainik Savera Times

Amit Shah ने आज पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री प्रकाश सिंह बादल की ‘अंतिम अरदास’ में भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ‘अंतिम अरदास’ में भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शाह ने कहा,“ प्रकाश सिंह बादल जी के हमारे बीच ना रहने से केवल पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश की राजनीति और सामाजिक नेतृत्व को अपूरणीय क्षति हुई है। बादल जी के जाने से जो शून्य पैदा हुआ है, उसे भर पाना बहुत मुश्किल होगा। बादल जी के जाने से सिख पंथ ने अपना एक सच्चा सिपाही, देश ने एक देशभक्त, किसानों ने अपना सच्चा हमदर्द और राजनीति ने उच्च मानांकों को सिद्ध करने वाले एक महापुरुष को खोया है।“

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 70 साल के लंबे सार्वजनिक जीवन के बाद व्यक्ति चला जाए और पीछे कोई विरोधी ना हो, ऐसा अजातशत्रु जैसा जीवन बादल साहब के सिवा कोई नहीं जी सकता था।” उन्होंने कहा,“ हमेशा बादल जी से मिलकर कुछ ना कुछ सीखा, चेतना प्राप्त की और उन्होंने हमेशा सच्चा रास्ता दिखाने का प्रयास किया। इतनी पारदर्शिता के साथ राजनीतिक जीवन में सलाह देना एक महामानव के सिवा कोई नहीं कर सकता।“

Exit mobile version