Site icon Dainik Savera Times

प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास में शामिल होंगे Amit Shah

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। 5 बार के मुख्यमंत्री रहे बादल की अंतिम अरदास 4 मई को उनके पैतृक गांव बादल में होगी। मालूम हो कि प्रकाश सिंह बादल की मृत्यु के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचे थे, जबकि बादल के अंतिम संस्कार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक चुनाव में व्यस्त होने के बावजूद शाह ने यह कार्यक्रम बनाया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बड़े बादल को पूरा सम्मान दिया जा रहा है, क्योंकि एनडीए के गठन में बड़े बादल की अहम भूमिका रही है।

Exit mobile version