Site icon Dainik Savera Times

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में आज होंगे नतमस्तक

जालंधर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे पंजाब के एकमात्र शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक होंगे। उनके स्वागत को लेकर श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अमित शाह मां के पावन दरबार में विशेष रूप से पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लेंगे। अमित शाह के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और सुंदर फूलों से सजाया गया है।

मंदिर की सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मंदिर परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है, ताकि उनके आगमन के दौरान धार्मिक परम्पराओं के अनुरूप व्यवस्था की जा सके। मंदिर के पावन दरबार में विराजमान मां वैष्णो, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी के साथ-साथ मां त्रिपुरमालिनी के भी दर्शन कर अमित शाह आशीर्वाद लेंगे।

अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट जालंधर अमनिंदर कौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अधीन प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को ध्यान में रखते हुए दिनांक 30-09-2026 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जिला जालंधर की सीमा के अंदर किसी भी प्रकार के सिविल रिमोट पायलट एयरक्राफ्ट सिस्टम (आर.पी.ए.एस.)/ड्रोन/हैलीकॉप्टर या किसी अन्य प्रकार के एयरक्राफ्ट को उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है। यह पाबंदी माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार के वी.वी.आई.पी. हैलीकॉप्टर/एयरक्राफ्ट पर लागू नहीं होगी। यह आदेश 30-9-2026 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लागू रहेगा।

Exit mobile version