Site icon Dainik Savera Times

Amritpal Singh को मिली Hospital से छुट्टी, डॉक्टरों ने कुछ दिन आराम करने की दी सलाह

अमृतसरः सिख समुदाय के युवा नेता भाई अमृतपाल सिंह की बीती रात श्री मुक्तसर साहिब में अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मेडिकल परीक्षण के बाद छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।

बता दें कि बीती रात उन्हें कुछ असहज महसूस हुआ, जिसके चलते उन्हें आधी रात को ही अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनके कुछ आवश्यक चिकित्सा परीक्षण किए गए।

Exit mobile version