Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेश भागा अमृतपाल सिंह मेहरों, धमकी देने के मामले में केस हुआ दर्ज, लुकआउट नोटिस भी जारी

June 15, 2025

विदेश भागा अमृतपाल सिंह मेहरों, धमकी देने के मामले में केस हुआ दर्ज, लुकआउट नोटिस भी जारी

Amritpal Singh Mehron : इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी कंचन कुमारी उर्फ ​​कमल भाभी की हत्या के मामले में नामजद अमृतपाल सिंह मेहरों वारदात को अंजाम देने के बाद विदेश भाग गया है, इस बात का खुलासा बठिंडा की एसएसपी अमनीत कौंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने कहा कि मेहरों को डिपोर्ट करने के लिए संबंधित देश से संपर्क किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि इसके अलावा इस मामले में सोहल के रंजीत सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद करते हुए कुछ धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

अमृतसर के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने अमृतपाल सिंह मेहरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मेहरों ने अपने वीडियो में इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मेहरों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है। अमृतसर पुलिस मेहरों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें