Site icon Dainik Savera Times

अमृतपाल के साथी Daljit Kalsi को High Court से नहीं मिली राहत

चंडीगढ़ : ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद सरबजीत कलसी उर्फ दलजीत कलसी की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। कलसी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था की उसे NSA यानी कि नेशनल सिक्योरिटी एक्ट लगा यहां डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है। वहीं उसके खिलाफ अजनाला में 24 फरवरी को एक FIR दर्ज की गई थी की अजनाला के पुलिस थाने पर हुए हमले में वह भी शामिल था।

कलसी का कहना है को अजनाला की FIR में उसे गिरफ्तार ही नहीं किया गया है और इस केस का वहां ट्रायल चल रहा है। इस केस का जल्द ट्रायल पूरा करने के लिए उसे इस केस में पेश किया जाए। आज इस याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने कलसी की इस याचिका को खारिज कर दी है।

Exit mobile version