Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर: ट्रिलियम मॉल की छत पर चढ़ युवती ने की सुसाइड की कोशिश, मौके पर पहुंच पुलिस ने बचाई जान

अमृतसर : ट्रिलियम मॉल की छत पर चढ़ युवती ने की सुसाइड की कोशिश की है। घटना शनिवार देर रात की है। पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली। सूचना देने वाले ने बताया कि ट्रिलियम मॉल की छत पर एक युवती चढ़ गई है और सुसाइड करने की कोशिश कर रही है। चंद मिनटों में ही पुलिस की टीम ट्रिलियम मॉल पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले लोग इकट्‌ठे हो गए और युवती को ऐसा करने से रोकने का प्रयास करते रहे। कुछ मिनटों में ही पहुंच पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।

लोग व पुलिस की टीम युवती को नीचे गिरने से बचाने के लिए नेट पकड़ कर खड़े रहे। परिवार से नाराज होकर कदम उठाया था। शुरुआती जांच में पता चला कि युवती अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार ने ऐसा करने से मना कर दिया। परेशान होकर युवती ने यह कदम उठा लिया। वह ट्रिलियम मॉल के फूड कोर्ट के बाहर बने ओपन एरिया से नीचे कूदने के लिए चढ़ गई, लेकिन पुलिस पार्टी ने सही समय पर पहुंच उसे गलत कदम उठाने से बचा लिया।

Exit mobile version