Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अजनाला में विधायक कुलदीप धालीवाल का घर-घर संपर्क, ‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत गिनाए सरकारी योजनाओं के लाभ

September 23, 2026

अजनाला में विधायक कुलदीप धालीवाल का घर-घर संपर्क, ‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत गिनाए सरकारी योजनाओं के लाभ

अजनाला/अमृतसर: विधानसभा हलका अजनाला के विधायक स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज हलके के गांव कोट गुरबख्श में घर-घर पहुंचकर लोगों को ‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत मान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर लोगों से बातचीत करते हुए विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से परिवारों को सीधे आर्थिक लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मान के मुनाफे’ के तहत एक आम पंजाबी परिवार को विभिन्न सरकारी सुविधाओं के माध्यम से सालाना लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि इसके तहत महिलाओं को हर महीने 1,000 और 1,500 रुपये, बिजली के बिलों में राहत, बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा, सरकारी स्कूलों में फीस, किताबें और वर्दियों की सुविधा, मुफ्त राशन, आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से मुफ्त इलाज और दवाइयां तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक परिवार को इन लाभों की सालाना कीमत करीब 1.82 लाख रुपये बनती है।

स. धालीवाल ने कहा कि इसके अलावा खेतों में मोटरों के लिए मुफ्त बिजली, अनुसूचित जाति के परिवारों को वित्तीय सहायता और आशीर्वाद योजना के तहत वित्तीय सहायता सहित अन्य सुविधाएं भी लोगों को प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा भी दिया जा रहा है।

विधायक धालीवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य आम लोगों के घरेलू खर्च को कम करना तथा उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, राशन और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकार की सरकारी सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें तथा इनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें