
अमृतसर: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने आम जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संपर्क एवं हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों के माध्यम से लोग जरूरत पड़ने पर आसानी से पुलिस से संपर्क कर सकेंगे और अपनी शिकायत या समस्या सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे।
पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, लोग अपने-अपने क्षेत्र के पुलिस स्टेशन के SHO और MHC (मुंशी) से दिए गए संपर्क नंबरों के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसका उद्देश्य आम जनता को समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध करवाना और पुलिस सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है।
इसके अलावा, पुलिस ने एंटी-ड्रग और एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध करवाए हैं। इनके माध्यम से लोग नशा तस्करी और गैंगस्टर गतिविधियों से जुड़ी जानकारी पुलिस के साथ साझा कर सकते हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार होने वाले लोगों से तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की अपील की है। वहीं, किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर कॉल किया जा सकता है।
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
📍 Location: Amritsar (Amritsar)
मेष: दिन शुभ रहेगा...